देखिए शादी की पहली तस्वीरें , नील नितिन मुकेश की हुईं रुक्मिणी

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। उदयपुर में हुई शादी में नील किसी रॉयल प्रिंस की तरह दिख रहे थे, तो रुक्मिणी प्रिंसेस से कम नज़र नहीं आ रही थीं।

नील की शादी का सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला, जिनमें गीत और संगीत की महफ़िल सजी रही है। परिवार के लोगों और दोस्तों ने शादी में जमकर मस्ती की। सूत्रों के अनुसार शादी में क़रीब 500 मेहमाननों को दावत दी गई थी। ख़ास बात ये है कि नील ने अरेंज मैरेज को तवज्जो दी। दुल्हन रुक्मिणी से उन्हें उनके माता-पिता ने ही मिलवाया था। रुक्मिणी का बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है। शादी के मौक़े पर रुक्मिणी ने ऑर्नेट लहंगा पहना था, जिस पर स्टोंस और रेशम से कारीगरी की गई थी। वहीं नील ने गहरे मरून और गोल्ड कांबिनेशन की रॉयल ड्रेस पहनी थी। दूल्हा-दुल्हन की वेडिंग ड्रेस सरथ कृष्णन ने डिज़ाइन की। बॉलीवुड से यश चोपड़ा की वाइफ़ पामेला, ऋषि कपूर और राजीव कपूर शादी में शामिल हुए। शादी का रिसेप्शन मुंबई में 17 फरवरी को होगा।

 

Be the first to comment on "देखिए शादी की पहली तस्वीरें , नील नितिन मुकेश की हुईं रुक्मिणी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*