IPL10 Live: स्टोक्स और मिल्स सबसे महंगे, इंग्लैंड और अफगानी खिलाड़ियों की चांदी

आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई है। नीलामी में खरीददारी के लिए सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब के पास है जबकि सबसे कम मुंबई इंडियन्स के पास है। कीवी कप्तान मार्टीन गप्टिल से आज नीलामी की शुरुआत हुई लेकिन किसी ने उनमें किसी ने रुचि नही दिखाई। वहीं आशानुरूप बेन स्टोक्स पर सबसे अधिक बोली लगी। 14.50 करोड़ रुपये खर्च करके उन्हें पुणे सुपर जाइंट्स ने अपने नाम किया। हालांकि सभी टीमें स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे लेकिन बाजी पुणे के नाम रही। इयान मॉर्गन को 2 करोड़ के बेस प्राइज 2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

दिल्ली डेयर डेविल्स ने श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (2 करोड़)  और  कीवी ऑल राउंडर कोरी एंडरसन(1 करोड़) को खरीदा। अप्रत्याशित रूप से इरफान पठान में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई। वहीं पिछले सीजन सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले पवन नेगी को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स ने 1 करोड़ में अपने नाम किया। भारत के खिलाफ हालिया टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेसन रॉय में किसी ने रुचि नहीं दिखाई।

तेज गेंजबाजों को लेकर सभी फ्रेंचाइजी में होड़ लगी रही।दक्षिण अफ्रीका के  कगीसो रबाडा को 5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। वहीं  कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को  5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने खरीदा। इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को 12 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया। ऑस्ट्रेलिया के पैट्रिक कमिन्स को 4.5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।  वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मिचेल जॉनसन को एक बार फिर मुंबई ने अपने खेमे में शामिल किया। इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये खर्च किए।

Be the first to comment on "IPL10 Live: स्टोक्स और मिल्स सबसे महंगे, इंग्लैंड और अफगानी खिलाड़ियों की चांदी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*