क्राइम न्यूज़

CM ऑफिस के सामने मां-बेटी ने की थी आत्मदाह की कोशिश, MIM नेता गिरफ्तार

लखनऊ में लोकभवन के सामने मां-बेटी के आत्मदाह के मामले में एसएचओ जामो के अलावा छेड़छाड़ का विवेचक दारोगा व दो सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। एसपी ने एएसपी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। देर रात डीएम व एसपी ने मौका मुआयना किया।

पुलिस ने आसमां और कदीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमेठी जिले की एक महिला और उसकी बेटी ने शुक्रवार शाम लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन के गेट नंबर 3 के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। दोनों को सिविल अस्पताल में एडमिट बनाया गया है। महिलाओं का आरोप है कि वे एक महीने से पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 9 मई 2020 को अमेठी के जामो में रहने वाले अर्जुन और 3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमेठी के जामो की रहने वाली दोनों का जमीन का विवाद है। इस मामले में जामो थाने में मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों ने प्रशासन व पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों वहां की पुलिस व प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम को लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों की जान बचाई और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेसीपी नवीन अरोरा के मुताबिक अमेठी के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जा रहा है। उनसे जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ने आत्मदाह या प्रदर्शन का कोई नोटिस नहीं दिया था। लेकिन पुलिस के सतर्क होने से बड़ा हादसा टल गया।

आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की बेटी के मुताबिक जामो कस्बा में उनकी पुश्तैनी जमीन है। जिस पर कब्जा और पानी निकासी को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। इन लोगों ने घर पर हमला भी किया था। इस दौरान उसके साथ बदसुलूकी भी की गई।

जामो पुलिस ने सुनील,  राजकरन, राममिलन, के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं एसडीएम ने भी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर की गई शिकायत पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके कारण दबंग लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं।

दबंगों के कारण वह अपने परिवार के साथ घर छोड़ने को मजबूर हैं। इस मामले में  दरोगा ब्रह्मानंद यादव ने उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद दरोगा आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।

 

 

Recent Posts

15 करोड़ जनता को अगले तीन माह तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, योगी आदित्यनाथ 2.0 सरकार का पहला फैसला

२५ मार्च २०२२ को प्रदेश का मुख्यामंत्री के पद का शापद लेने के बाद चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर…

2 years ago

यूक्रेन – रूस युद्ध की शुरुआत से अब तक यूक्रेन के स्वास्थ्य सुविधाओं पर 72 हमले

आज यूक्रेन - रूस  के बीच 31वें दिन भी लड़ाई जारी है।  रूसी सेना लगातार  यूक्रेन की स्वास्थ्य सुविधाओं को…

2 years ago

बजट में किया गया ऐलान, दिल्ली में बस टर्मिनल की खाली जमीन पर बनाए जाएंगे माल

दिल्ली में माल कम हैं, जिससे दिल्ली में बस टर्मिनल की खाली जमीन पर माल बनाए जाएंगे, मनीष सिसोदिया ने…

2 years ago

रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा, 25 रुपये की बढ़ोतरी

एक बार फिर दिल्ली में सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च से घरेलू रसोई…

3 years ago

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की तेजी

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे…

3 years ago

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में कवि-संत रविदास को उनकी जयंती पर…

3 years ago