एसएसपी अजय साहनी को सूचना मिली कि सरधना के खेड़ा गांव में एक युवक मकान की छत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
वहीं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गोली मार दी। फिर इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इससे पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है।
बता दें कि सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक युवक ने डीजे बजवाने की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। इससे पहले भी यह आरोपी डीजे बजवाने की मांग को लेकर फायरिंग कर चुका है।
बताया गया कि आरोपी श्रीपाल उर्फ काला पूर्व में भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। तब भी कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया था। इसे जेल भेज दिया गया। लेकिन यह जमानत पर छूट कर आ गया है।
आरोपी ने हाल ही में ग्राम प्रधान पति पर भी गोली चलाई थी। आरोपी ने ग्राम प्रधान से कहा था कि डीजे बजवा दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। डीजे नहीं बजवाने पर आरोपी ने प्रधान पति पर गोली चला दी थी।
२५ मार्च २०२२ को प्रदेश का मुख्यामंत्री के पद का शापद लेने के बाद चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर…
आज यूक्रेन - रूस के बीच 31वें दिन भी लड़ाई जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन की स्वास्थ्य सुविधाओं को…
दिल्ली में माल कम हैं, जिससे दिल्ली में बस टर्मिनल की खाली जमीन पर माल बनाए जाएंगे, मनीष सिसोदिया ने…
एक बार फिर दिल्ली में सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च से घरेलू रसोई…
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे…
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में कवि-संत रविदास को उनकी जयंती पर…