दुबईः
सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर में स्थित मुख्य मस्जिद पर हमलेे कि कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है, इस दौरान एक हमलावर ने खुद का विस्फोटको से उड़ा लिया। देश के गृहमंत्री ने बताया कि मस्जिद में आत्मघाती हमले की योजना बनाने वाले हमलावर ने सुरक्षाबलों से घिरने के बाद खुद को उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि मक्का में की गई छापेमारी में पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग मस्जिद के आसपास का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसमें छह विदेशी नागरिक और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
रमजान के आखिरी वक़्त में दुनियाभर से लाखों मुसलमान मक्का पहुंचते है। सऊदी अरब के शासक भी आम तौर रमजान के आखिरी दस दिन मक्का में बिताते है। सऊदी अधिकारियों ने इस योजना के विफल होने के अलवा और कोई ब्यौरा जारी नहीं किया। इससे पहले शुक्रवार को मक्का में एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया। पिछले कुछ वर्षों से सऊदी अरब आतंकी संगठन आईएसआईएस के निशाने पर है। 2016 भी रमजान के महीने में मदीना में हुए बम विस्फोट में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।
This post was last modified on June 24, 2017 5:31 am
२५ मार्च २०२२ को प्रदेश का मुख्यामंत्री के पद का शापद लेने के बाद चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर…
आज यूक्रेन - रूस के बीच 31वें दिन भी लड़ाई जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन की स्वास्थ्य सुविधाओं को…
दिल्ली में माल कम हैं, जिससे दिल्ली में बस टर्मिनल की खाली जमीन पर माल बनाए जाएंगे, मनीष सिसोदिया ने…
एक बार फिर दिल्ली में सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च से घरेलू रसोई…
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे…
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में कवि-संत रविदास को उनकी जयंती पर…