अरविंद सुब्रमण्यम का देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार पद से इस्तीफा, जाएंगे अमेरिका

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में दी। जेटली ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अरविंद पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। उनके कारण व्यक्तिगत थे, लेकिन जरूरी हैं। इस वजह से मेरे पास उनके आग्रह को मानने के अलावा कोई चारा नहीं था।

Be the first to comment on "अरविंद सुब्रमण्यम का देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार पद से इस्तीफा, जाएंगे अमेरिका"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*