कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर केंद्र सरकार पर लगाया एक और आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला था। अब कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला इसी सांठगांठ और भागीदारी को लेकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि राफेल सौदे पर रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री और भाजपा सीधे झूठ बोल रही है। कांग्रेस ने आरोप को धार देते हुए इस 60 हजार 45 करोड़ की राफेल डील की डील को कल्चर ऑफ क्रोनी कैपेटेलिज्म यानी 3सी मोदी सरकार का डीएनए बताया है।

Be the first to comment on "कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर केंद्र सरकार पर लगाया एक और आरोप"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*