बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर उल्लंघन को लेकर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच तय किया गया है कि दोनों पक्षों को लाइन ऑफ कंट्रोल और दूसरे सेक्टर्स में सीजफायर करनी होगी। यह फैसला 24-25 फरवरी की मध्यरात्री से अमल में लाया जाएगा।
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने हॉटलाइन के जरिए हुई बातचीत में सीजफायर उल्लंघन, युद्धविराम, कश्मीर मुद्दे समेत कई समझौतों पर चर्चा की। दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा के हालात को लेकर भी समीक्षा की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त बयान जारी किया।
संयुक्त वक्तव्य में भारत और पाकिस्तान ने कहा कि दोनों देश आपसी समझौतों, अनुबंधों और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने के लिए राजी हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा के सभी क्षेत्रों में इसका पालन 24 और 25 फरवरी की मध्यरात्रि से किया जाएगा। दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र, स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थिति की समीक्षा की।
२५ मार्च २०२२ को प्रदेश का मुख्यामंत्री के पद का शापद लेने के बाद चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर…
आज यूक्रेन - रूस के बीच 31वें दिन भी लड़ाई जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन की स्वास्थ्य सुविधाओं को…
दिल्ली में माल कम हैं, जिससे दिल्ली में बस टर्मिनल की खाली जमीन पर माल बनाए जाएंगे, मनीष सिसोदिया ने…
एक बार फिर दिल्ली में सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च से घरेलू रसोई…
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे…
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में कवि-संत रविदास को उनकी जयंती पर…