आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई है। नीलामी में खरीददारी के लिए सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब के पास है जबकि सबसे कम मुंबई इंडियन्स के पास है। कीवी कप्तान मार्टीन गप्टिल से आज नीलामी की शुरुआत हुई लेकिन किसी ने उनमें किसी ने रुचि नही दिखाई। वहीं आशानुरूप बेन स्टोक्स पर सबसे अधिक बोली लगी। 14.50 करोड़ रुपये खर्च करके उन्हें पुणे सुपर जाइंट्स ने अपने नाम किया। हालांकि सभी टीमें स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे लेकिन बाजी पुणे के नाम रही। इयान मॉर्गन को 2 करोड़ के बेस प्राइज 2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
दिल्ली डेयर डेविल्स ने श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (2 करोड़) और कीवी ऑल राउंडर कोरी एंडरसन(1 करोड़) को खरीदा। अप्रत्याशित रूप से इरफान पठान में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई। वहीं पिछले सीजन सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले पवन नेगी को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स ने 1 करोड़ में अपने नाम किया। भारत के खिलाफ हालिया टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेसन रॉय में किसी ने रुचि नहीं दिखाई।
तेज गेंजबाजों को लेकर सभी फ्रेंचाइजी में होड़ लगी रही।दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा को 5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। वहीं कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने खरीदा। इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को 12 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया। ऑस्ट्रेलिया के पैट्रिक कमिन्स को 4.5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मिचेल जॉनसन को एक बार फिर मुंबई ने अपने खेमे में शामिल किया। इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये खर्च किए।
This post was last modified on February 20, 2017 6:41 am
२५ मार्च २०२२ को प्रदेश का मुख्यामंत्री के पद का शापद लेने के बाद चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर…
आज यूक्रेन - रूस के बीच 31वें दिन भी लड़ाई जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन की स्वास्थ्य सुविधाओं को…
दिल्ली में माल कम हैं, जिससे दिल्ली में बस टर्मिनल की खाली जमीन पर माल बनाए जाएंगे, मनीष सिसोदिया ने…
एक बार फिर दिल्ली में सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च से घरेलू रसोई…
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे…
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में कवि-संत रविदास को उनकी जयंती पर…