शनिवार को कोलकाता में भाजयुमो की रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- बंगाल की जनता तक यह रैली न पहुंचे, इसके लिए तृणमूल सरकार ने पोस्टर लगाए कि भाजपा बांग्ला विरोधी है। मैं बता दूं कि भाजपा बांग्ला विरोधी नहीं, ममता विरोधी जरूर है। शाह ने कहा- तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा बंगाल के कोने-कोने तक जाएगी। एनआरसी रजिस्टर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा- राहुल गांधी और ममता बनर्जी चाहे जितना विरोध कर लें, नेशनल रजिस्टर उनके रोकने से नहीं रुकेगा।
Related Articles
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है
कैलाश विजयवर्गीय ने माना, ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा
जेपी नड्डा ने कहा, असम की संस्कृति और भाषा की सुरक्षा भाजपा की जिम्मेदारी
पॉलिटिक्स न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़
Be the first to comment on "अमित शाह ने कहा- ममता-राहुल नेशनल रजिस्टर का चाहे जितना विरोध कर लें, ये उनके रोकने से नहीं रुकेगा"