महाराष्ट्र के दो प्रमुखों शहरों मुंबई और पुणे पर आसमानी आफत टूट पड़ी है। यहां बुधवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते पुणे के कई इलाकों में पानी भर गया है। यहां घरों, सड़कों, गलियों में घुटनों तक जलजमाव हो गया है। एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।
उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग, मुंबई ने बारिश को लेकर 15 अक्तूबर के लिए महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है।
Be the first to comment on "मुंबई-पुणे में भारी बारिश 24 घंटे का रेड अलर्ट"