मुंबई लोकल में आज से महिलाएं भी सफर कर सकेंगी

मुंबई : बुधवार से रेल मंत्रालय ने सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रेलमंत्री ने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्तूबर से सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद, हमने इस यात्रा की अनुमति दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले 16 अक्तूबर को रेलवे से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों सहित विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है।

Be the first to comment on "मुंबई लोकल में आज से महिलाएं भी सफर कर सकेंगी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*