UP Election 2017: अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान

मथुरा । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने का अभियान लेकर प्रचार में उतरे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन को आड़े हाथ लिया। अमित शाह ने आज हाथरस व मथुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया।
अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा बताया। शाह ने कहा कि इन दोनों से इनके घर के लोग बेहद परेशान हैं। एक शहजादा अपने पिता की बात नहीं सुनता तो दूसरे को अपनी मां की परवाह नहीं है। अब दोनों साथ मिल गए हैं। गठबंधन के बाद भी दोनों उत्तर प्रदेश का भला कर सकेंगे, इसमें संदेह है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा में एक जनसभा में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को जरुर वोट करिए। उन्होंने कहा कि आप युवाओं के रोजगार के लिए वोट करें, पशुधन के लिए वोट करें, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट करें। अमित शाह ने कहा कि आप सभी के वोट से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। अब यूपी में भाजपा की सरकार बना दीजिए फिर देखिए यूपी का विकास कैसे नहीं होता है।

Source:दैनिक जागरण

Be the first to comment on "UP Election 2017: अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*