अभिनेत्री अनीता हसनंदानी रोहित रेड्डी कुछ दिन पहले ही एक बेटे के माता पिता बने हैं। अनीता के मां बनने के बाद फैंस उनके बच्चे की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं हाल ही में अनीता ने अपने पति और बेटे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए साझा की है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दिल वाले इमोजी से छिपा दिया।
तस्वीर साझा करते हुए अनीता ने लिखा, ‘और इस तरह हम तीन हो गए। हमें बेस्ट मिला है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद’। अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अनीता और रोहित को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
Be the first to comment on "अनीता हसनंदानी ने मां बनने के बाद साझा की बेटे की पहली तस्वीर"