पायल घोष मामले में मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन

मुंबई : फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा है। अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया है। लगातार पायल उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं, पूछताछ के लिए अब मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को समन भेजा है।

Be the first to comment on "पायल घोष मामले में मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*