चीन और नेपाल के बाद भूटान ने बढ़ाई भारत की चिंता, असम के 6000 किसानों का पानी रोका

चीन और नेपाल के बाद भूटान ने बढ़ाई भारत की चिंता। चीन और नेपाल के बाद अब पड़ोसी देश भूटान ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी है।बक्सा जिले के 26 से ज्यादा गांवों के करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए डोंग परियोजना पर निर्भर हैं। वर्ष 1953 के बाद से किसान धान की सिंचाई भूटान की नदियों के पानी से करते रहे हैं। दरअसल, भूटान ने असम के बक्सा जिले के किसानों का पानी रोक दिया है।

किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार भूटान के सामने इस मुद्दे को उठाए। दरअसल, धान के मौसम में हर साल बक्सा के किसान भारत-भूटान सीमा पर समद्रूप जोंगखार इलाके में जाते हैं और काला नदी का पानी सिंचाई के लिए लाते हैं।

 

Be the first to comment on "चीन और नेपाल के बाद भूटान ने बढ़ाई भारत की चिंता, असम के 6000 किसानों का पानी रोका"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*