भाजपा का मंदिर खोलने को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन

मुंबई : राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा की मांग है कि महाराष्ट्र में सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाए। इसे देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर उनके हिंदुत्व वाले मुद्दे पर सवाल किया है। इस पर सीएम ने जवाब देते हुए कहा है कि राज्यपाल हमें हिंदुत्व का पाठ न पढ़ाएं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, यह विडंबना है कि सरकार ने एक तरफ बार और रेस्तरां को खोल दिया है, लेकिन दूसरी तरफ मंदिर जैसे धार्मिक स्थानों को नहीं खोला गया है। आप हिंदुत्व के मजबूत पक्षधर रहे हैं। आपने भगवान राम के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी भक्ति व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि मुझे आश्चर्य है कि आपको मंदिरों को नहीं खोलने के लिए कोई दिव्य प्रेम प्राप्त हो रहा है या फिर आप धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। यह एक ऐसा शब्द है, जिससे आप नफरत करते हैं।

भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने कहा, राज्य में शराब की दुकानों को खोला गया है, यहां तक कि होम डिलीवरी तक का विकल्प दिया गया है। लेकिन जो लोग अपनी मानसिक शांति के लिए मंदिर जाना चाहते हैं, उनके बारे में कौन सोचेगा? सरकार छोटे व्यापारियों के बारे में नहीं सोच रही है जिनकी आजीविका मंदिरों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा ये सरकार अहंकार से भरी हुई है।

Be the first to comment on "भाजपा का मंदिर खोलने को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*