यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत लड़कियों की भर्ती, मिशन शक्ति का शुभारंभ

मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान बलरामपुर में बर्बरता की शिकार हुई बिटिया को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने वादा किया कि बिटिया के दुष्कर्मियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र ही कठोर सजा दिलाई जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

बलरामपुर की पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। मिशन शक्ति अभियान से 24 सरकारी विभाग तथा अन्तर्राष्ट्रीय और स्थानीय सामाजिक संगठन जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा उनकी तस्वीरें चौराहों पर लगेंगी। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मां पाटेश्वरी का दर्शन किया।

Be the first to comment on "यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत लड़कियों की भर्ती, मिशन शक्ति का शुभारंभ"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*