25% भारतीयों के ऑनलाइन ठगी का शिकार होने का खतरा, 6% लोग ही साझा किए डेटा पर नजर रखते हैं

डिजिटली सक्रिय हो रहे भारतीयों के ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की आशंका बढ़ गई है। हर चार में से एक यानी 25% पर ठगी का खतरा मंडरा रहा है। वित्तीय सूचनाओं पर रिसर्च करने वाली वैश्विक कंपनी एक्सपीरियन की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया, चीन, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम में ऑनलाइन सर्वे किया। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने कितने लोगों के बीच यह सर्वे किया।

Be the first to comment on "25% भारतीयों के ऑनलाइन ठगी का शिकार होने का खतरा, 6% लोग ही साझा किए डेटा पर नजर रखते हैं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*