दिग्विजय सिंह ने दिया संघ को लेकर विवादित बयान, मचा सियासी घमासान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को आतंक से जोड़ा जाना कोई नई बात नहीं है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ बताया था, इस मामले में पिछले दिनों राहुल की पेशी नागपुर कोर्ट में भी हुई थी। जहां राहुल ने खुद को निर्दोष बताया था। अभी आरएसएस और राहुल का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने संघ को आतंकियों का संगठन कहा है। संघ को देश में नफरत और आतंकवाद फैलाने वाला बताया है।

Be the first to comment on "दिग्विजय सिंह ने दिया संघ को लेकर विवादित बयान, मचा सियासी घमासान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*