6 राज्यों में तूफान और 7 में बारिश-बाढ़ का कहर; 31 की मौत, नॉर्थ-ईस्ट में तीन लाख लोग प्रभावित

देश के 13 राज्यों में अलग-अलग मौसम ने भारी तबाही मचाई है। अभी तक उत्तर भारत के राज्यों में मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन आंधी-तूफान से काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार को पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में आंधी-तूफान की वजह से कई इलाके धूल की चादर में ढंक गए। यूपी में बुधवार रात तूफान आने से 20 लोगों की जान चली गई। त्रिपुरा में चार और मणिपुर में दो लोगों के अलावा केरल के कोझिकोड में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई। उधर, नॉर्थ-ईस्ट के 4 राज्यों में बाढ़ से तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। कर्नाटक और केरल में भी बाढ़ के हालात हैं। मुंबई में बारिश के चलते नेवी को राहत और बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। अगले 24 घंटे में मानसून पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक के हिस्सों में अधिक सक्रिय रहेगा।

Be the first to comment on "6 राज्यों में तूफान और 7 में बारिश-बाढ़ का कहर; 31 की मौत, नॉर्थ-ईस्ट में तीन लाख लोग प्रभावित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*