कोरोना के मामले देश में 60 लाख के पार

नई दिल्ली : कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भारत में 60 लाख के पार पहुँच गया। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82 हजार 170 नए केस आए,  जिसके बाद कुल केस की संख्या 60 लाख 74 हजार 703 हो गयी, वहीं 1,039 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 95 हजार 542 हो गई। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी देश में रविवार को 50 लाख के पार हो गया, अब तक 51 लाख, 6 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं।

भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां इतने ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है, मतलब अब हर 100 मरीजों में 82 लोग ठीक हो रहे हैं, रविवार को 74 हजार लोग ठीक हुए. इस समय देश में 9 लाख 62 हजार 640 सक्रीय मामले हैं।

Be the first to comment on "कोरोना के मामले देश में 60 लाख के पार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*