दिल्ली स्थित यमुना नदी में प्रदूषण का खौफनाक स्तर, बिछी ‘सफेद चादर’

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण की वजह से जहरीला झाग बनने लगा है। खास कर दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी में झाग ज्यादा देखने को मिल रहा है। दूर से ही देखने पर ये झाग ऐसे लग रहे हैं मानों यमुना में सफेद बर्फ की सादर बिछी हुई है। वहीं, कई लोग इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद भी कर रहे हैं। हालांकि, यमुना नदी में झाग बढ़ना प्रवासी बिहारियों के अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि प्रवासी बिहारी यमुना नदी में ही छठ पूजा करते हैं। ऐसे में विभिन्न प्रकार के रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।

Be the first to comment on "दिल्ली स्थित यमुना नदी में प्रदूषण का खौफनाक स्तर, बिछी ‘सफेद चादर’"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*