किसान आज कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल पर

दिल्ली की तमाम सीमाओं पर धरना दे रहे किसान आज सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी यह हड़ताल शाम पांच बजे तक रहेगी।

पंजाब के भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि, हम सरकार को नींद से जगाना चाहते हैं। आज हमारे संयुक्त मोर्चा के 40 किसान नेता दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। इनमें से 25 सिंघु बॉर्डर पर, 10 टिकरी बॉर्डर पर और पांच यूपी बॉर्डर बैठेंगे।

Be the first to comment on "किसान आज कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल पर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*