हाथरस कांड : विदेशी फंडिंग में पीएफआई संग मिले भीम आर्मी के लिंक!

नई दिल्ली : हाथरस मामले में पुलिस और एसआईटी  को कुछ अहम जानकारी हासिल हई है। यह जानकारी हाथरस केस में विदेशी फंडिंग से जुड़ी है, पुलिस और एसआईटी को फंडिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  और भीम आर्मी के लिंक मिले हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस और एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सफदरजंग अस्पताल से लेकर पीड़िता के गांव तक भीम आर्मी  के कार्यकर्ता मौजूद थे, ये कार्यकर्ता अपने को भीम आर्मी का न बताकर आम आदमी बता रहे थे, ऐसी सूचना है कि अब ईडी के द्वरा इस मामले में भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूछताछ हो सकती है।

Be the first to comment on "हाथरस कांड : विदेशी फंडिंग में पीएफआई संग मिले भीम आर्मी के लिंक!"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*