नौसेना दिवस पर पीएम मोदी ने दी जवानों को बधाई

हर वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी और जवानों के जज्बे को सलाम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।’

Be the first to comment on "नौसेना दिवस पर पीएम मोदी ने दी जवानों को बधाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*