स्वरा भास्कर ने किसानों पर जवानों के द्वारा लाठीचार्ज पर दी प्रतिक्रिया

किसानों के प्रदर्शन पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर सामाजिक-राजनीतिक मु्द्दों पर अक्सर अपनी राय रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय होती हैं। स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुरक्षाबल का सिपाही एक किसान पर लाठीचार्ज करता हुआ नजर आ रहा है।

स्वरा भास्कर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए दुख जताया है। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सबसे दुख की बात यह है कि यह जवान भी किसान का ही बेटा होगा!’ सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Be the first to comment on "स्वरा भास्कर ने किसानों पर जवानों के द्वारा लाठीचार्ज पर दी प्रतिक्रिया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*