बैंकों में हड़ताल के चलते आज बाधित रहेगा कामकाज

बृहस्पतिवार को देशभर में केंद्रीय श्रमिक संगठनों की एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर दस केंद्रीय श्रमिक संघों ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवारी को आम हड़ताल का आह्वान किया है।

बुधवार को आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र समेत कई बैंकों ने शेयर बाजारों से कहा कि हड़ताल के चलते उनके कार्यालयों और शाखाओं में कामकाज बाधित हो सकता है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है।

Be the first to comment on "बैंकों में हड़ताल के चलते आज बाधित रहेगा कामकाज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*