योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 PPS अफसरों को किया जबरन रिटायर

– उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है

– इसके तहत सरकार ने सात पीपीएस अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया है

– शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के सात अफसरों, जिनकी उम्र 31 मार्च, 2019 को 50 वर्ष या उससे अधिक थी, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त (रिटायरमेंट) किए जाने की स्क्रीनिंग कमेटी पर शासन ने निर्णय लिया है

– निर्णय के तहत अरुण कुमार, सहायक सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा, विनोद कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, फैजाबाद को जबरन रिटायर कर दिया गया है. वहीं आगरा के डीएसपी नरेंद्र सिंह राणा, झांसी में पीएसी के सहायक सेनानायक रतन कुमार यादव, तेजवीर सिंह यादव, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर को जबरन रिटायर कर दिया गया है

– बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दो साल में 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है

– इनमें से 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को योगी सरकार ने जबरन रिटायर किया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को वृहद दंड दिया गया है

Be the first to comment on "योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 PPS अफसरों को किया जबरन रिटायर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*