जापान में बड़ा हादसा, व्यापारिक पोत से टकराया अमेरिका नौसेना का जहाज, दो घायल 7 लापता

जापान में योकोसुका के दक्षिण-पश्चिम में अमेरिकी नौसेना का एक युद्धक जहाज फिलीपींस के एक व्यापारिक जहाज से टकरा गया। इस हादसे में नौ सेना के दो जवान घायल हो गए। इसके अलावा 6 लापता है। घायलों को जापान की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिकी नौसेना ने बताया कि यूएसएस फिट्जगेराल्ड योकोसुका से 56 नौटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में फिलीपींस के एक व्यापारिक जहाज से टकरा गया।  इस दुर्घटना में अभी किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि युद्धक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है और कुछ जगहों से पानी जहाज के अंदर आ रहा है। इससे पहले नौसेना के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया था कि जहाज में सवार कुछ लोगों को चोट लगी है।

फिलीपींस तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसने दुर्घटना के बारे में सुना है लेकिन उसके बाद इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि दुर्घटना के बाद हमने जापानी तटरक्षक बल से सहायता मांगी है। जापान की संवाद समिति क्योदो ने बताया कि जहाज अभी डूबने की स्थिति में नहीं है लकिन यह सूचना मिली है कि जहाज के कुछ कर्मियों को इससे बाहर निकाला गया है। हालांकि संवाद समिति रायटर ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस दौरान व्यापारिक जहाज के बीच टक्कर में घायल हुए जहाज के दो कर्मियों को जापानी तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टर की मदद से जहाज से सुरक्षित बाहर निकाला  गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिकी नौसेना की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार घायलों में जहाज यूएसएस फिट्जगेराल्ड का कमांडर ब्रेयस बेनसन भी शामिल था। उसे जापान के योकोसुका में नौसेनिक अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुयी है।

Be the first to comment on "जापान में बड़ा हादसा, व्यापारिक पोत से टकराया अमेरिका नौसेना का जहाज, दो घायल 7 लापता"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*