भारत बना रहा है ‘गुप्त परमाणु शहर’

पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत गुप्त परमाणु शहर का निर्माण कर रहा है और उसने परमाणु हथियरों का जखीरा एकत्र कर लिया है जो क्षेत्र के सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा भारतीय रक्षा निर्माण को लेकर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि भारत गुप्त परमाणु शहर का निर्माण कर रहा है…उसने परमाणु हथियारों का जखीरा एकत्र कर लिया है जो क्षेत्र में सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है।
जकरिया ने यह भी आरोप लगाया कि भारत अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों को लेकर परीक्षण करता रहा है जो क्षेत्र में सामरिक संतुलन को बिगाड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खतरनाक हथियार रखने के लिए चल रहे भारतीय अभियान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए और उसके पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियारों के तेजी से विस्तार पर अंकुश लगाना चाहिए।

Be the first to comment on "भारत बना रहा है ‘गुप्त परमाणु शहर’"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*