चांद की सतह पर नासा ने खोजा पानी

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों की चांद पर इंसानी बस्तियां बसाने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की है। खास बात यह है कि पानी चंद्रमा की सतह पर ऐसे इलाके में मिला है जहां सूरज की किरणें पड़ती हैं। पानी की खोज नासा की स्ट्रेटोस्फियर ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी द्वरा की गयी है। इनका उपयोग पीने और रॉकेट ईंधन उत्पादन के लिए किया जा सकेगा।

चांद के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित और पृथ्वी दिखने वाले सबसे बड़े गड्ढों में से एक ‘क्लेवियस’ में पानी के अणुओं का सोफिया ने पता लगाया है। अब तक हुए अध्ययनों में चांद की सतह पर हाइड्रोजन के कुछ अंश का पता चला था, लेकिन पानी और पानी के करीबी हाइड्रॉक्सिल की जानकारी नहीं मिली थी।

Be the first to comment on "चांद की सतह पर नासा ने खोजा पानी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*