अफसरों की हड़ताल के खिलाफ आप की रैली में दिखा वाजपेयी के बारे में विवादित पोस्टर, भाजपा ने आपत्ति जताई

आम आदमी पार्टी की रैली में बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर एक विवादित पोस्टर कथित तौर पर नजर आया। इसमें लिखा है, ‘दिल्ली मांगे अटल से पहले अनिल की छुट्टी’। इसमें अनिल के मायने उपराज्यपाल अनिल बैजल से हैं, जिन्हें हटाने की आप कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे हैं। इस रैली के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में चार दिन से धरना दे रहे हैं।

Be the first to comment on "अफसरों की हड़ताल के खिलाफ आप की रैली में दिखा वाजपेयी के बारे में विवादित पोस्टर, भाजपा ने आपत्ति जताई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*