केजरीवाल जंतर-मंतर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे

सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर पंजाब के किसान कृषि कानून 2020 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें वो किसान भी हैं जो आम आदमी पार्टी के समर्थन से यहां पहुंचे हैं। उन सभी को समर्थन देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पहुंचे। यहां केजरीवाल ने किसानों की रैली को संबोधित करते हुए केंद्र से लेकर पंजाब सरकार तक पर निशाना साधा। इसके साथ ही केजरीवाल ने कृषि कानून 2020 को वापस लेने और एमएसपी कानून लाने की बात कही।

केजरीवाल ने एक ट्वीट किया कि, किसान विरोधी कानूनों का विरोध करने आज पंजाब से किसान जंतर मंतर आ रहे हैं। किसानों की मांग है कि बिना उनकी मर्जी और मशवरे से बनाए कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस ले। आम आदमी पार्टी किसानों की मांग और हितों के साथ खड़ी है। मैं भी जंतर-मंतर जा रहा हूं, आप सब भी आइए।

Be the first to comment on "केजरीवाल जंतर-मंतर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*