मोदी ने कहा जितने दल मिलते जाएंगे, दलदल बनेगा और इसी में कमल खिलता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर में ‘किसान कल्याण रैली’ में बिना नाम लिए राजीव गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसा। मोदी ने कहा कि एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि योजनाओं के लिए दिए जाने वाले एक रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुुंचते हैं। ये कौन सा पंजा था जो रुपए को घीस रहा था? आज जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उनके पास तब लोगों के लिए सोचने का वक्त नहीं था। मोदी ने कहा, ”जितने दल मिलते जाएंगे, दलदल बनेगा। जितना ज्यादा दलदल होता है, उतना ज्यादा कमल खिलता है। अहंकार, दंभ और दमन के संस्कार आज युवा भारत सहने को तैयार नहीं है। चाहे साइकिल हो या हाथी, कोई भी हो साथी। स्वार्थ के इस पूरे स्वांग को देश समझ चुका है।

 

Be the first to comment on "मोदी ने कहा जितने दल मिलते जाएंगे, दलदल बनेगा और इसी में कमल खिलता है"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*