प्रधानमंत्री मोदी जश्न में शामिल होने पार्टी कार्यालय जाएंगे

243 विधानसभा वाले बिहार में एनडीए गठबंधन को बहुमत के लिए 125 सीटों की दरकार थी जो उसे हासिल हो गई है। मंगलवार देर रात चुनाव आयोग ने परिणामों की घोषणा की। इसमें एनडीए को बहुमत के लिए जरूरी सीटें मिल गई हैं। वहीं महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। वहीं शाम 6 बजे पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। बिहार की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। वही गठबंधन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसे लेकर भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारी है। शाम को पांच बजे जेपी नड्डा तो छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्याल पहुंचेंगे।

Be the first to comment on "प्रधानमंत्री मोदी जश्न में शामिल होने पार्टी कार्यालय जाएंगे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*