कांग्रेस के राष्ट्रपति भवन मार्च को पुलिस ने रोका

दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। वे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए मार्च निकाल रहे थे जिसमें 2 करोड़ हस्ताक्षर थे, जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

पुलिस द्वरा रोके जाने पर प्रियंका गाँधी ने कहा, हम लोकतंत्र में रह रहे हैं और वे सांसद चुने गए हैं। उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का अधिकार है और उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। उससे क्या समस्या है? वे सीमाओं पर डेरा डाले लाखों किसानों की आवाज़ सुनने के लिए तैयार नहीं है।

कांग्रेस के राष्ट्रपति भवन मार्च को पुलिस ने रोका कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कहना है, “इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंकवादी तत्वों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं।”

Be the first to comment on "कांग्रेस के राष्ट्रपति भवन मार्च को पुलिस ने रोका"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*