राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में गुस्सा है वहीं मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। लेकिन उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। और पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया है।

Be the first to comment on "राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*