राहुल-प्रियंका समेत सिर्फ पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति

हाथरस : यूपी के हाथरस में में दलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर विपक्ष दल यूपी सरकार को घेरने में लगा है इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर अपने समर्थकों संग पीड़ित के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए दिल्ली से निकल गए हैं। राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी पहुंच गए हैं। इससे पहले वहां धारा 144 लागू कर दी गयी है।

Be the first to comment on "राहुल-प्रियंका समेत सिर्फ पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*