Victory Day Russia: रक्षा मंत्री ने कहा, भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी का भाग लेना गर्व की बात

रूस में आयोजित विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे हैं। बता दें कि, मॉस्को में विजय दिवस परेड का आयोजन हो रहा है। मॉस्को में एतिहासिक रेड स्क्वायर पर इस विजय परेड में भारतीय सेना के तीनों अंगों का 75 सदस्यीय दल भी शामिल हैं.

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘1941-1945 के देशभक्तिपूर्ण युद्ध में सोवियत लोगों की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को में रेड स्क्वायर पर विजय दिवस परेड में भाग ले रहा हूं। मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की त्रि-सेवा टुकड़ी भी इस परेड में भाग ले रही है।’

Be the first to comment on "Victory Day Russia: रक्षा मंत्री ने कहा, भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी का भाग लेना गर्व की बात"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*