सोनिया का बिहार के मतदाताओं को संदेश: बिहार में बंदी सरकार, अब है बदलाव की बयार

28 अक्तूबर को बिहार में पहले चरण के लिए मतदान होना है। अगले पाँच सालों के लिए बिहार की सत्ता कौन संभालेगा इसका फैसला 10 नवंबर को होगा। चुनाव में जनता को अपनी तरफ करने की हर राजनीतिक पार्टी भरसक प्रयास कर रही हैं। महागठबंधन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बीते शुक्रवार को राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को जनता के नाम एक वीडियो संदेश साझा किया है।

राहुल गांधी ने इस संदेश को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘बदलाव की बयार है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूं। नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जिताने का समय आ गया है।’ वीडियो संदेश में सोनिया ने नीतीश और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें बंदी सरकारें करार दिया है। साथ ही उनका कहना है कि नए बिहार के निर्माण के लिए जनता तैयार है।

Be the first to comment on "सोनिया का बिहार के मतदाताओं को संदेश: बिहार में बंदी सरकार, अब है बदलाव की बयार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*