आपस में भिड़े सपा-कांग्रेस गांधी मूर्ति पर बैठने को लेकर विवाद

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के कंपनी वाले स्थित गांधी मूर्ति पर दो अक्तूबर के मौके पर बैठने को लेकर सपा नेता और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई, विवाद के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गई।

किसी तरह पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर को आग लगाने से बचाया इसके बाद पुलिस विनोद गुंबर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया। खबर के मुताबिक जिला कांग्रेस अध्यक्ष की आंखों में पेट्रोल के छींटें पहुंच गए हैं।  सिविल लाइन थाना प्रभारी नवल मारवा ने बताया कि विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Be the first to comment on "आपस में भिड़े सपा-कांग्रेस गांधी मूर्ति पर बैठने को लेकर विवाद"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*