उद्धव ने योगी को दी चुनौती कहा- हिम्मत है तो फिल्म सिटी यूपी ले जाकर दिखाएं

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिल्म सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उद्धव का कहना है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। तभी से इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने हैं।

गुरुवार को सिनेमा जगत से जुड़े एक वेबिनार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। इसमें उद्धव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सारी समस्याओं और परेशानियों को दूर करने का काम करेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। वहां मैं किसी भी तरह की कमी नहीं होने दूंगा।

Be the first to comment on "उद्धव ने योगी को दी चुनौती कहा- हिम्मत है तो फिल्म सिटी यूपी ले जाकर दिखाएं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*