चीन का पहला मानवरहित स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर हुआ लैंड

मंगलवार को चीन का मानवरहित स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर लैंड हो गया। चीन के स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से नमूने एकत्रित करेगा। 24 नवंबर को चीन ने अपना ‘Chang’e-5’ मिशन शुरू किया था। चंद्रमा की पौराणिक चीनी देवी के नाम पर इसका नाम रखा गया है।

इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारी हासिल करने में मदद करना है। इसके लिए ये यान चांद से सैंपल जुटाएगा। इसके बाद यह पृथ्वी पर आएगा। इस पूरे मिशन में लगभग 20 दिनों की अवधि लगेगी।

Be the first to comment on "चीन का पहला मानवरहित स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर हुआ लैंड"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*