चीनी चंद्रयान, चांद की सतह से नमूने लेकर पृथ्वी पर लौटा

चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर चीन का चंद्रयान धरती पर लौट आया है। सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि, ‘चांग ई 5’ इनर मंगोलनिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में बृहस्पतिवार को उतरा। कैप्सूल इससे पहले अपने ऑर्बिटल मॉड्यूल से अलग हुआ और इसने पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश के लिए तेज छलांग लगाई।

एक दिसंबर को ‘चांग ई 5’के चार में से दो मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर पहुंचे थे और उन्होंने सतह से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया और उसे वापस आने वाले मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया। चांद की सतह पर पहुंचने वाला ‘चांग ई 5’ चीन का तीसरा यान है।

Be the first to comment on "चीनी चंद्रयान, चांद की सतह से नमूने लेकर पृथ्वी पर लौटा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*