किसान एकता मोर्चा का पेज फेसबुक ने किया री-स्टोर

किसान एकता मोर्चा (Kisan Ekta Morcha) नाम के फेसबुक पेज को फेसबुक ने हटा दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ और लोगों ने फेसबुक पर किसानों का विरोधी होने का आरोप लगाया है। वहीं विरोध और बवाल के बाद अब फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को री-स्टोर कर दिया है।

फेसबुक द्वारा जानकारी दी गयी कि, किसान एकता मोर्चा नाम के पेज पर अचानक से गतिविधियां होने लगी थीं जिसके बाद मशीन ने कोडिंग के मुताबिक ऑटोमेटिक पेज को फ्लैग (स्पैम) मार्क कर दिया, हालांकि महज तीन घंट के अंदर पेज को री-स्टोर कर दिया गया।

Be the first to comment on "किसान एकता मोर्चा का पेज फेसबुक ने किया री-स्टोर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*