रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17% और आमदनी 39% बढ़ी, 6.30 लाख करोड़ रु हुई मार्केट कैप

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा चौथी तिमाही में 17.3 फीसदी बढ़कर 9,435 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,046 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय 39% बढ़कर 1,29,120 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आय 92,889 करोड़ रुपए थी। तिमाही आधार पर मुनाफा 0.1% वहीं आय 17.5% बढ़ी है। तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 9,423 करोड़ रुपए रहा था, वहीं आय 1,09,905 करोड़ रुपए थी। अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.5% और चढ़ते हैं तो कंपनी 100 बिलियन डॉलर की हो जाएगी।

Be the first to comment on "रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17% और आमदनी 39% बढ़ी, 6.30 लाख करोड़ रु हुई मार्केट कैप"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*