कानपुर के बाद मेरठ से सामने आईं दहशत की तस्वीरें, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, मौके पर भारी फोर्स

एसएसपी अजय साहनी को सूचना मिली कि सरधना के खेड़ा गांव में एक युवक मकान की छत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

वहीं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गोली मार दी। फिर इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इससे पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है।

बता दें कि सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक युवक ने डीजे बजवाने की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। इससे पहले भी यह आरोपी डीजे बजवाने की मांग को लेकर फायरिंग कर चुका है।

बताया गया कि आरोपी श्रीपाल उर्फ काला पूर्व में भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। तब भी कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया था। इसे जेल भेज दिया गया। लेकिन यह जमानत पर छूट कर आ गया है।

आरोपी ने हाल ही में ग्राम प्रधान पति पर भी गोली चलाई थी। आरोपी ने ग्राम प्रधान से कहा था कि डीजे बजवा दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। डीजे नहीं बजवाने पर आरोपी ने प्रधान पति पर गोली चला दी थी।

 

Be the first to comment on "कानपुर के बाद मेरठ से सामने आईं दहशत की तस्वीरें, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, मौके पर भारी फोर्स"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*