मक्का की मस्जिद में ‘आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम’ छह विदेशी तीर्थयात्री समेत 11 घायल

दुबईः

सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर में स्थित मुख्य मस्जिद पर हमलेे कि कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है, इस दौरान एक हमलावर ने खुद का विस्फोटको से उड़ा लिया। देश के गृहमंत्री ने बताया कि मस्जिद में आत्मघाती हमले की योजना बनाने वाले हमलावर ने सुरक्षाबलों से घिरने के बाद खुद को उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि मक्का में की गई छापेमारी में पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग मस्जिद के आसपास का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसमें छह विदेशी नागरिक और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

रमजान के आखिरी वक़्त में दुनियाभर से लाखों मुसलमान मक्का पहुंचते है। सऊदी अरब के शासक भी आम तौर रमजान के आखिरी दस दिन मक्का में बिताते है।  सऊदी अधिकारियों ने इस योजना के विफल होने के अलवा और कोई ब्यौरा जारी नहीं किया। इससे पहले शुक्रवार को मक्का में एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया। पिछले कुछ वर्षों से सऊदी अरब आतंकी संगठन आईएसआईएस के निशाने पर है। 2016 भी रमजान के महीने में मदीना में हुए बम विस्फोट में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।

Be the first to comment on "मक्का की मस्जिद में ‘आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम’ छह विदेशी तीर्थयात्री समेत 11 घायल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*