मुंबई स्थित विवेक ओबेरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस की छापेमारी

बंगलूरू पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबरॉय के मुंबई के जुहू स्थित घर पर छापेमारी की है। करीब दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने छापेमारी को लेकर बताया कि आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।

Be the first to comment on "मुंबई स्थित विवेक ओबेरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस की छापेमारी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*